logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

बच्चों की शिक्षा पर रखी जाएगी नजर : चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय देशभर के 20 करोड़ बच्चों की शिक्षा पर नजर रखने वाली प्रणाली शुरू करने जा रहा

बच्चों की शिक्षा पर रखी जाएगी नजर : चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय देशभर के 20 करोड़ बच्चों की शिक्षा पर नजर रखने वाली प्रणाली शुरू करने जा रहा

नई दिल्ली : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय देशभर के 20 करोड़ बच्चों की शिक्षा पर नजर रखने वाली प्रणाली शुरू करने जा रहा है। चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम का प्रयोग एक कक्षा से दूसरी कक्षा में प्रगति को मॉनिटर करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा इससे बीच में पढ़ाई छोड़ने वालों का पता भी लगाया जाएगा।

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कई ट्वीट के जरिये स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में की गई पहलों की जानकारी दी। उन्होंने यह बताया कि शिक्षा के अधिकार के कारण ब्रिज स्कूलों की अवधारणा को रोक दिया गया। यह स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के प्रयास को कमजोर करता था। अन्य पहल के बारे में ईरानी ने बताया कि संप्रग शासन के दौरान सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) की मॉनिटरिंग सालाना होती थी। अब मंत्रलय इस पर रोजाना ऑनलाइन नजर रखेगा। रियल टाइम डाटा से राज्यों के साथ अभियान की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि एनसीईआरटी द्वारा तीन साल पर किया जाने वाला नेशनल असेसमेंट सर्वे (एनएएस) अब सालाना तौर पर किया जाएगा।

Post a Comment

1 Comments

  1. 📌 बच्चों की शिक्षा पर रखी जाएगी नजर : चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय देशभर के 20 करोड़ बच्चों की शिक्षा पर नजर रखने वाली प्रणाली शुरू करने जा रहा
    👉 http://www.basicshikshanews.com/2016/04/20.html

    ReplyDelete