logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

आठवीं तक फेल न करने की नीति में बदलाव पर कांग्रेसी राज्यों में मतभेद : उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश और मिजोरम नीति को बदलने केपक्ष में, कर्नाटक ने प्रस्ताव को ठुकराया

आठवीं तक फेल न करने की नीति में बदलाव पर कांग्रेसी राज्यों में मतभेद : उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मिजोरम नीति को बदलने केपक्ष में, कर्नाटक ने प्रस्ताव को ठुकराया

आठवीं तक फेल न करने की नीति में बदलाव पर कांग्रेसी राज्यों में मतभेद

 कर्नाटक ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रस्ताव को ठुकराया

उत्तराखंडहिमाचल प्रदेश और मिजोरम नीति को बदलने केपक्ष में

नई दिल्ली। कक्षा एक से आठवीं तक फेल नहीं करने की नीति को बदलने के मुद्दे पर कांग्रेस शासित राज्यों की अलग-अलग राय सामने आई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय को अब तक 14 राज्यों ने अपनी राय पेश कर दी है। इनमें से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम ने कक्षा एक से आठवीं तक परीक्षा नहीं होने की नीति को खामियों भरा बताते हुए इसे बदलने की मांग मानव संसाधन विकास मंत्रालय से की है।

वहीं, कांग्रेस के लिए सबसे प्रमुख राज्य कर्नाटक ने इस नीति को हटाने के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रस्ताव का विरोध किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय को बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, यूपी, उत्तराखंड, पुड्डुचेरी, दिल्ली और कर्नाटक ने कक्षा एक से आठवीं तक फेल नहीं करने की नीति के मुद्दे पर अपनी राय भेज दी है। इन राज्यों में से सिर्फ कर्नाटक ही अकेला राज्य है, जिसने इस नीति को बदलने के प्रस्ताव का विरोध किया है। कर्नाटक ने तर्क दिया है कि इस नीति से पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की संख्या में कमी आई है, क्योंकि पहले बच्चे फेल होने की स्थिति में निराश होकर शिक्षा छोड़ देते थे।

नो डिटेंशन पॉलिसी यूपीए सरकार के समय लागू हुई थी। इस नीति को लागू करने में पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल की अहम भूमिका थी। यह नीति शुरू से ही विवादों में रही। यूपीए सरकार के समय कांग्रेस शासित राज्य चुप रहे। लेकिन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से बुलाई गई केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड की बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों ने भी कहा कि नो डिटेंशन पॉलिसी से बच्चों में पढ़ाई का स्तर गिर रहा है और परीक्षा के नतीजे भी खराब आ रहे हैं। केरल भी कर्नाटक की राह पर चलकर नो डिटेंशन पॉलिसी को जारी रखने की वकालत कर सकता है।

Post a Comment

1 Comments

  1. सचिव ने 30 को मानदेय सम्बन्धी आदेश करवाने का दिया आश्वासन - Ganesh Dixit : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    सहायक अध्यापकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन - करें निम्न कार्य : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    टेट 2011 - फर्जीवाड़ा के खिलाफ हल्ला बोल : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    शिक्षामित्र व शिक्षक नौकरी बचाने के लिए आंदोलन की राह पकड़े रहे , स्कूलों में सिर्फ हाजिरी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    शिक्षामित्रों के मामले राज्य सरकार ने दिए पूरी तैयारी के साथ पक्ष रखने के निर्देश : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    जाति के बजाए आर्थिक आधार पर हो आरक्षण : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    शिक्षामित्रों के मामले में लापरवाही डिंपल को महंगी पड़ी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    पुलिस भर्ती में व्हाइटनर इस्तेमाल पर सुप्रीमकोर्ट हुआ सख्त : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    UPTET 2011 से समस्त प्रकार का फर्जीवाड़ा होगा दूर : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    ReplyDelete