logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने को होगा आंदोलन : नये गुट के गठन के बाद आया बयान जबकि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्षक दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा उनके संघ को ही है मान्यता

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने को होगा आंदोलन : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्षक दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा उनके संघ को ही है मान्यता

लखनऊ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वर्ष 2005 से पहले की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने के लिए आंदोलन छेड़ेगा। ये घोषणा संघ के त्रिवार्षिक चुनाव के बाद अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी ने कही। चुनाव में 27 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनी गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नौरंग सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह पटेल, हरी सिंह, विनोद कुमार सिंह व दिनेश सिंह यादव चुने गए। इसके अलावा महिला उपाध्यक्ष मालती सिंह यादव, महामंत्री उमाशंकर सिंह, संयुक्त मंत्री राजेंद्र सिंह राठौर, मंत्री अखिलेश द्विवेदी, वीरपाल सिंह, गिरीश दीक्षित, अनुज त्यागी और महिला मंत्री मंजूलता सिंह समेत कुल 27 पदाधिकारी चुने गए हैं। चुनाव केदार सिंह, कमलाकांत त्रिपाठी, पूर्व बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश चंद्र कनौजिया तथा महेंद्र नाथ राय की देखरेख में हुआ।

Post a Comment

0 Comments