logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

राज्य कर्मचारियों को बोनस का तोहफा जल्द : वित्त विभाग के सचिव अजय अग्रवाल ने बताया कि बोनस का प्रस्ताव मंजूर होते ही इसके आदेश दे दिए जाएंगे।

राज्य कर्मचारियों को बोनस का तोहफा जल्द : वित्त विभाग के सचिव अजय अग्रवाल ने बताया कि बोनस का प्रस्ताव मंजूर होते ही इसके आदेश दे दिए जाएंगे।
   
राज्य मुख्यालय । अखिलेश सरकार राज्य कर्मचारियों को दीवाली तोहफे के रूप में बोनस का ऐलान जल्द करेगी। वित्त विभाग ने इससे संबंधित फाइल मुख्यमंत्री के पास भेज दी है। इस पर जल्द मंजूरी मिलने के आसार हैं।

बोनस केवल गैर राजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें हर कर्मचारी को एक महीने के मूल वेतन के बराबर की रकम  मिलेगी। इस पर कुल 506 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा और लगभग 12 लाख कर्मचारियों व शिक्षकों को फायदा होगा।

वित्त विभाग के सचिव अजय अग्रवाल ने बताया कि बोनस का प्रस्ताव मंजूर होते ही इसके आदेश दे दिए जाएंगे। संभव है कि यह कर्मचारियों की सैलरी में जुड़ कर मिले।

इस बीच, सरकार ने राज्य कर्मचारियो को डीए दिए जाने की कवायद भी शुरू कर दी है। इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डीए एक जुलाई से देय है। केंद्र सरकार व यूपी में तैनात  आईएएस, आईपीएस व आईएफएस अधिकारियों को डीए मिल चुका है। अब राज्य कर्मचारियों को डीए का बेसब्री से इंतजार है। वित्त विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि डीए पर सरकार को 1400 करोड़ रुपए खर्च करना है। इसलिए पहले बोनस का दायित्व निपटाया जा रहा है। इसके बाद अगले महीने डीए दिया जा सकता है।

Post a Comment

1 Comments

  1. राज्य कर्मचारियों को बोनस का तोहफा जल्द : वित्त विभाग के सचिव अजय अग्रवाल ने बताया कि बोनस का प्रस्ताव मंजूर होते ही इसके आदेश दे दिए जाएंगे।
    >> READ MORE @ http://www.basicshikshanews.com/2015/10/blog-post_390.html

    ReplyDelete