logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

प्रदेश सरकारों के द्वारा प्रयास कर सभी सरकारी स्कूलों में सोलर पैनल लगवाने का करना चाहिए प्रयास : संयुक्त सचिव

प्रदेश सरकारों के द्वारा प्रयास कर सभी सरकारी स्कूलों में सोलर पैनल लगवाने का करना चाहिए प्रयास : संयुक्त सचिव

ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में चल रहे तीन दिवसीय रिन्यूअल एनर्जी एंड एक्सपो का शुक्रवार को समापन हुआ। मेले में 18000 हजार दर्शक पहुंचे। सभी ने अपनी जरूरत अनुसार सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी निर्यातकों से अर्जित की। मेले में कुल 550 प्रदर्शकों ने प्रदर्शनी लगाई थी।

मेले के अंतिम दिन संयुक्त सचिव (न्यू एंड रिन्युअल एनर्जी), भारत सरकार तरुण कपूर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आगामी 2022 तक एक लाख मेगावॉट बिजली पैदा करने का लक्ष्य है। यह लक्ष्य सौर ऊर्जा से ही मुमकिन है। सभी प्रदेश सरकारों को प्रयास करना चाहिए कि जिले के प्रत्येक स्कूल को सोलर पैनल से लैस किया जाए। लोगों के हिसाब से सोलर पैनल लगेंगे और सौर ऊर्जा से पूरा देश चमकेगा।

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय मेले में जिस तरह की भीड़ सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी जुटाने पहुंची है, उसको देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाला समय सौर ऊर्जा का है। संयुक्त सचिव ने कहा कि सरकारी स्कूलों के अलावा मॉल, मल्टीप्लेक्स और कई अन्य बड़ी बि¨ल्डगों को भी सौर ऊर्जा से संचालित होने की जरूरत है।

पार्किंग हुई फुल

मेले के अंतिम दिन बकरीद की छुट्टी होने की वजह से लोगों की भीड़ सौर ऊर्जा की जानकारी जुटाने एक्सपो मार्ट पहुंची। स्टॉल पर लोगों की भीड़ सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी लेती नजर आई। आलम यह था कि एक्सपो मार्ट के अलावा बाहरी सड़कों पर भी पार्किंग पूरी फुल रही। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक्सपो मार्ट की पार्किंग दोपहर बाद बंद कर दी गई है।

रिन्यूअल एनर्जी मेले में लोगों की भीड़ सौर ऊर्जा के प्रति सकारात्मक संदेश है। जहां बिजली की ज्यादा खपत होती है, वहां सोलर पैनल लगाएं जाने चाहिए। जिस तरह से मेट्रो स्टेशनों को सोलर पैनल से जोड़ा गया है, ठीक उसी तरह से कई अन्य बड़े संस्थानों को भी सोलर पैनल से जुड़ना चाहिए।
-तरुण कपूर, संयुक्त सचिव (न्यू एंड रिन्युअल एनर्जी) भारत सरकार

       खबर साभार : दैनिकजागरण

Post a Comment

1 Comments


  1. 72825 की भर्ती में प्रशिक्षु शिक्षकों को मिली राहत : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    उत्तराखण्ड की बड़ी खबर , शिक्षामित्रो का समायोजन वैध हाईकोर्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    कोर्ट के फैसले के दायरे में शर्तों में ढील देने की मांग करेगी सरकार : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    JRT PRT BOTH KO RAHAT : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    बिना नियमावली ही कर डाली सैकड़ों शिक्षकों की भर्तियाँ : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    जूनियर भर्ती अपडेट अब सुनवाई कल : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    शिक्षा मित्र समायोजन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई उच्चस्तरीय कमेटी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    बिग न्यूज़ शिक्षामित्र मामले मे सुप्रीम कोर्ट नहीं जाना चाहती सरकार : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    टीम (हिमांशु टीम) द्वारा अब तक किये गये कार्य : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    शिक्षा मित्र समायोजन शिक्षक सहायक पर भी मंथन : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    क्या है त्रिपुरा, महाराष्ट्र , उत्तराखंड मॉडल - शिक्षा मित्र समायोजन : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    Kal Special Appeal 657/2015 JRT Ko Rokne ke Liye Dalee- JRT Bhrtee Par Pathak Ka Rukha

    शिक्षामित्र मामला - SC में याचिका यूपी सरकार का अंतिम विकल्प : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    टेट वेटेज द्वारा संविधान के आर्टिकल 14 एवम 16 का उल्लंघन ?? : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    29334 गणित विज्ञानं भर्ती में आज हुई सुनवाई updates : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

    ReplyDelete