logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

बेसिक के अंग्रेजी माध्यम (English Medium School) बनते ही बढ़ गए विद्यार्थी : अभिभावक भी निश्शुल्क अंग्रेजी माध्यम का शिक्षण अपने बच्चों को दिलाना चाह रहे

बेसिक के अंग्रेजी माध्यम बनते ही बढ़ गए विद्यार्थी : अभिभावक भी निश्शुल्क अंग्रेजी माध्यम का शिक्षण अपने बच्चों को दिलाना चाह रहे

मथुरा: बेसिक के अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का क्रेज अब अभिभावकों में नजर आ रहा है। ऐसा ही पिछले कुछ दिन में प्राथमिक विद्यालय चंद्र नगर और प्राथमिक विद्यालय बाकलपुर में हुआ है। यहां पर पिछले साल के मुकाबले अधिक छात्र प्रवेश ले चुके हैं। वहीं अभी भी प्रवेश को छात्र आ रहे हैं। अंग्रेजी माध्यम के दोनों स्कूलों के प्रति विद्यार्थियों का बढ़ता क्रेज अब बेसिक शिक्षा विभाग का ध्यान भी इन स्कूलों की ओर आकर्षित कर रहा है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने वर्तमान शैक्षिक सत्र से मथुरा ब्लॉक के दो स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देनी शुरू की है। इन स्कूलों में यूं तो अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई एक अप्रैल से ही शुरू हो चुकी है। मगर उस समय अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित पुस्तकें न होने के कारण अंग्रेजी माध्यम का माहौल नहीं बन पा रहा था। अब इन दोनों स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें भी आ चुकी हैं। इसके साथ ही शिक्षकों ने अंग्रेजी भाषा में शिक्षण भी पूरी तरह से शुरू करा दिया है। ऐसे में अब इन स्कूलों की पढ़ाई देख कर अन्य अभिभावक भी निश्शुल्क अंग्रेजी माध्यम का शिक्षण अपने बच्चों को दिलाना चाह रहे हैं। इन स्कूलों में प्रवेश को अभिभावक अभी भी संपर्क कर रहे हैं।

प्राथमिक विद्यालय सूर्य नगर में तो अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई शुरू होने का असर कुछ ऐसा दिख रहा है कि यहां पर पिछले साल के मुकाबले 53 विद्यार्थी बढ़ चुके हैं। वहीं अभी भी यहां पर छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे ही बाकलपुर में भी पिछले साल के मुकाबले कुछ छात्रों की संख्या इस बार बढ़ी है। यहां पर पिछले साल जहां 140 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वहीं इस बार यह संख्या 150 के आसपास पहुंच चुकी है। अंग्रेजी माध्यम के प्रति बढ़े आकर्षण का हाल यह है कि प्राथमिक विद्यालय सूर्य नगर में आसपास के कुंज नगर, कोटा, चंद्र नगर और हाईवे क्षेत्र तक के बच्चे प्रवेश लेकर पढ़ने आने लगे हैं। जबकि कुंज नगर, कोटा, चंद्र नगर और हाईवे के छरौरा में पहले से ही प्राइमरी स्कूल संचालित हैं।

समायोजन में बढ़ाए जाएंगे शिक्षक

मथुरा: बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरपाल ¨सह यादव के मुताबिक अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के प्रति बढ़ते आकर्षण की जानकारी उन्हें भी मिली है। वे इन स्कूलों में समायोजन या ट्रांसफर नीति आने पर शिक्षकों की संख्या छात्र संख्या के हिसाब से बढ़ाएंगे |

        खबर साभार : अमरउजाला

     

Post a Comment

1 Comments

  1. बेसिक के अंग्रेजी माध्यम (English Medium School) बनते ही बढ़ गए विद्यार्थी : अभिभावक भी निश्शुल्क अंग्रेजी माध्यम का शिक्षण अपने बच्चों को दिलाना चाह रहे
    >> READ MORE @ http://www.basicshikshanews.com/2015/08/english-medium-school.html

    ReplyDelete