logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

देश में होगी दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा : 23 अगस्त को देश भर के लाखों केंद्रों पर नवसाक्षरों की होगी परीक्षा; जिसमें एक करोड़ से ज्यादा लोगों के बैठने की संभावना

देश में होगी दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा : 23 अगस्त को देश भर के लाखों केंद्रों पर नवसाक्षरों की होगी परीक्षा; जिसमें एक करोड़ से ज्यादा लोगों के बैठने की संभावना

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रलय अगले महीने दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा कराने जा रहा है। इसमें एक करोड़ से ज्यादा परीक्षार्थियों के हिस्सा लेने की संभावना है। परीक्षा देश के 26 राज्यों के 410 जिलों में दो लाख से ज्यादा केंद्रों पर होगी। 

साक्षरता अभियान में पढ़ रहे लोग परीक्षा में शामिल होंगे :-

मंत्रलय साक्षर भारत अभियान के तहत पढ़ रहे छात्र-छात्रओं के लिए इस परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त को कर रहा है। स्कूल न जा पाने वाले 16 साल से लेकर किसी भी आयु तक के वे लोग इसमें भाग लेंगे, जो साक्षर भारत अभियान में शिक्षा ले रहे हैं। इसे अंजाम देने में मानव संसाधन मंत्रलय के अलावा राज्यों के शिक्षा महकमे, प्रौढ़ शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान के कार्मिक एवं स्वयंसेवक भी जुटेंगे। 

150 अंकों का प्रश्नपत्र :-

करीब 13 भाषाओं में 150 अंकों का प्रश्न पत्र होता है। इसमें लिखने, अक्षर या शब्द पहचानने और गणित के छोटे-छोटे सवाल होते हैं। 60 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वालों को ए ग्रेड, 40 फीसदी से ज्यादा अंक वालों को बी ग्रेड दिया जाता है। सी ग्रेड वाले फेल माने जाते हैं, उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होती है।

परीक्षार्थियों में होंगी 70 फीसदी महिलाएं :-

मंत्रलय के अनुसार यह कार्यक्रम उन जिलों में चल रहा है जहां महिलाओं की साक्षरता दर 50 फीसदी से कम है, इसलिए इसमें ज्यादातर महिलाएं होती हैं। 2010 से यह कार्यक्रम शुरू हुआ था और तब से पांच करोड़ लोग साक्षर हो चुके हैं।

 ये देंगे परीक्षा:-

1.40 करोड़ लोग पढ़ रहे हैं साक्षर अभियान में अभी, जिनमें 1 करोड़ से ज्यादा लोग परीक्षा देने के लिए आ सकते हैं।

ये रिकॉर्ड तोड़ेंगे:-

01 करोड़ आवेदन आते हैं चीन में नेशनल हायर एजुकेशन एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए जो विश्व रिकॉर्ड है।

परीक्षा कभी भी:-

02 लाख से ज्यादा केंद्रों में 23 अगस्त को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कभी भी 3 घंटे की परीक्षा दी जा सकती है।

 ऐसी छूट देने का मकसद:-

इस परीक्षा का कोई परीक्षार्थी खेत में कार्य कर रहा होता है तो कोई काम धंधे में लगा होता है। इसलिए यह छूट दी गई है।

         खबर साभार : हिन्दुस्तान

Post a Comment

0 Comments