शासन की नई स्थानांतरण नीति के तहत,चार खंड शिक्षा अधिकारी इधर से उधर : गोरखपुर और बस्ती मंडल के खंड शिक्षा अधिकारियों की सूची बन रही-
गोरखपुर : शासन की नई स्थानांतरण नीति के तहत सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक डा. विनोद कुमार शर्मा ने गोरखपुर और बस्ती मंडल के चार खंड शिक्षा अधिकारियों को एक से दूसरे जनपद में स्थानांतरित किया है।
गोरखपुर मंडल के महराजगंज के महेंद्र प्रसाद को कुशीनगर और कुशीनगर के धर्मेद्र कुमार को महराजगंज भेजा गया है। वहीं बस्ती मंडल के बस्ती जनपद के रामसुयश वर्मा को सिद्धार्थनगर और सिद्धार्थनगर के जगदीश यादव को बस्ती भेजा गया है।
एडी बेसिक के अनुसार जो खंड शिक्षा अधिकारी निर्धारित से अधिक समय से एक ही जिले में तैनात हैं, उनका स्थानांतरण किया जा रहा है। गोरखपुर और बस्ती मंडल के खंड शिक्षा अधिकारियों की सूची बन रही है |
खबर साभार : दैनिकजागरण
0 Comments