logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर छुट्टी का राज्यपाल ने दिया आश्वासन : अगली जयंती पर हो सकता सार्वजनिक अवकाश-

चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर छुट्टी का राज्यपाल ने दिया आश्वासन : अगली जयंती पर हो सकता  सार्वजनिक अवकाश-

सम्बन्धित खबर क्लिक कर पढ़ें |

'छुट्टियों की राजनीति' के खिलाफ याचिका : आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने दायर की यह याचिका |

लखनऊ : अगर हम किसी की इज्जत करते हैं और उनकी जयंती के नाम पर अवकाश लें, यह जरूरी नहीं। अवकाश से बढ़कर है कि हम उस महान इंसान के बताए रास्तों पर चलें। चंद्रगुप्त मौर्य का नाम इतिहास के पन्नों पर सबसे सफल शासकों में रहा है। यह कोशिश रहेगी की उनकी अगली जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग पूरी हो जाए।

यह बातें बुधवार को प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कही। वह राष्ट्र रक्षक चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जयंती आयोजन समिति के द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य की 2359वीं जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने समिति की मांग पर कहा कि नगर निगम से जल्द ही बात करके कला गांव में रखी चंद्रगुप्त मौर्य की मूर्ति को शहर में स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम में सरोज कुशवाहा, लखनऊ से धर्मेंद्र, भागीरथी मौर्य, ललितपुर से रामरतन मौजूद रहे।

         खबर साभार : नवभारत टाइम्स

Post a Comment

0 Comments