logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

अब 12वीं तक होंगे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय : मुख्य सचिव आलोक रंजन ने दिये संकेत-

अब 12वीं तक होंगे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय : मुख्य सचिव आलोक रंजन ने दिये संकेत-
  
लखनऊ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को मॉडल स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया जाएग। इसे अब आठवीं कक्षा से आगे बढ़कर 12वीं तक करने का प्रयास किया जाएगा। यह बात मुख्य सचिव आलोक रंजन ने गुरुवार को स्टडी हॉल एजुकेशनल फांउडेशन की ओर से पर्यटन भवन प्रेक्षागृह में आयोजित बालिका सशक्तीकरण कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर केजीवीवी की छात्राओं ने बाल विवाह, शौच की समस्या और शराबी पति सहित महिलाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं को उठाते हुए प्रदर्शनी भी लगाई। इसके अलावा नाट्य मंचन के जरिए महिलाओं के मुद्दों को दशार्या गया। 

महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम यूनिसेफ के सहयोग से चलाया जा रहा है। मुख्य सचिव ने केजीबीवी में 12वीं तक पढ़ाई पर बहुत जोर दिया और कहा कि कम से कम बालिकाओं को इंटर तो कर ही लेना चाहिए। इसके अलावा महिला सम्मान कोष के जरिए भी महिलाओं को चिकित्सीय, शैक्षिक, सुरक्षा सहित विभिन्न सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आशा ज्योति केंद्र के जरिए भी महिलाओं को एक ही जगह पर सब प्रकाश की सहायता पहुंचाने का व उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इससे पहले स्टडी हॉल फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. उर्वशी साहनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं की समस्याओं को लगातार उठाया जा रहा है। केजीबीवी की छात्राओं को भी अभियान में शामिल किया गया है। केजीबीवी के नौ जिलों के सौ स्कूल शामिल किए गए हैं। प्रेरणा गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। 

इस अवसर पर महिलाओं की समस्याओं को दर्शाते हुए कामिक्स चित्र, छाया चित्र व चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें बाल विवाह, गांवों में शौचालय का अभाव, पुरुषों द्वारा शराब पीकर पत्नी पर आत्याचार सहित विभिन्न मुद्दों को दर्शाया गया। इसके अलावा नाटक मंचन भी हुआ। इस अवसर पर यूनिसेफ की फील्ड ऑफिसर नीलोफर व कम्यूनिकेशन स्पेशलिस्ट अतुल कुमार भी उपस्थित थीं |

      खबर साभार : डीएनए

Post a Comment

0 Comments