logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

पदोन्नति के लिए कल से विकल्प लिया जाएगा : 28 अक्टूबर को ही होगी काउन्सलिन्ग-

पदोन्नति के लिए कल से विकल्प लिया जाएगा : 28 अक्टूबर को ही होगी काउन्सलिन्ग-

महराजगंज। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति के लिए 28 अक्टूबर को काउंसिलिंग होगी। इसमें महिला और विकलांग शिक्षकों से तीन-तीन विद्यालयों के विकल्प लिए जाएंगे।

परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति की जानी है। इसके लिए बेसिक शिक्षा सचिव ने चार सितंबर 2013 को आदेश दिया था। इसके क्रम में अक्टूबर 2013 में 448 शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही थी। 20 अक्तूबर 2013 को गोरखपुर के एक होटल में छापामारी के दौरान पांच लाख 15 हजार रुपये बरामद होने के बाद से पदोन्नति लटक गई। वहीं अध्यापक पदोन्नति के लिए लगातार मांग कर रहे थे। 16 अक्टूबर को बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के सचिव संजय सिन्हा ने प्रदेश के सभी बीएसए को पदोन्नति करने का आदेश जारी कर दिया।

इसके क्रम में महराजगंज में पांच साल की सेवा पूरी करने वाले 368 सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की जानी है। 17 अक्टूबर को पदोन्नति समिति की हुई बैठक में 28 अक्टूबर को पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित की गई है।

      खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments