logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

सूची संशोधन के बाद शिक्षक पाएंगे पदोन्नति

सूची संशोधन के बाद शिक्षक पाएंगे पदोन्नति

महराजगंज। शिक्षक पदोन्नति समिति की बैठक बृहस्पतिवार को डायट पर हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सूची संशोधित करने के बाद ही शिक्षकों की पदोन्नति की जाएगी।

पदोन्नति समिति में डायट प्राचार्य अशोक कुमार चौरसिया, बीएसए रमाकांत, खंड शिक्षा अधिकारी विजय पाल, राजकीय कन्या विद्यालय धनेवा धनेई की प्रधानाचार्य चंद्रावती देवी, पीजी कॉलेज के अध्यापक शामिल रहे। समिति ने यह निणर्य लिया कि खंड शिक्षा अधिकारी पहले से तैयार पदोन्नति सूची को संशोधित करेंगे। सूची से स्थानांतरित हुए शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों को बाहर किया जाएगा।

उसके बाद सूची का प्रकाशन के आपत्तियां ली जाएंगी। उसके बाद कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करेगी। कमेटी की जांच के बाद फाइनल सूची बनाई जाएगी। सूची को डीएम व शासन से अनुमोदन कराने के बाद पदोन्नति की जाएगी।

खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments