logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

बच्चों की उम्मीदें : कॉपी कलम का सहारा -

#एकबारजरूरपढ़े , आगे बढ़े , कब कहाँ , किसकी जरूरत पड़ जाए भविष्य के गर्भ में छुपा पड़ा है"
#बच्चोंकीउम्मीदें : कॉपी , कलम का सहारा -
१-मिशन शिक्षा अभियान 
२-किसी जरूरत मंद बच्चे का भविष्य बनायें उज्जवल
सभी माता-पिता अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाना चाहते हैं | उन्हें अच्छे से अच्छे स्कूल में पढ़ाते हैं | सबसे अच्छे साधन उपलब्ध कराते हैं, परन्तु हमारे आस-पास ऐसे भी जरूरत मंद बच्चे है जिन्हे पढंने-लिखने के लिए आवश्यक सामग्रीयों का मोहताज रहना पड़ता है|
        इन जरूरत मंद बच्चों में कई ऐसे बच्चे होंगे जो प्रतिभावान होने के बावजूद साधनों की कमी से आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं | क्यों न ऐसे बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए उम्मीदों का छोटा सा सहारा दिया जाए ,ताकि वे सब बच्चे भी आगे पढ़े और आगे बढ़े |
       इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए भास्कर समूह ने "मिशन शिक्षा" अभियान की पहल की है| आप सभी मित्र जन भी इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं |
     जिस तरह आप अपने बच्चों के लिए कॉपी, पेंशल ,किताबें , टिफीन बाक्स , नया बैग और ढेर सारी नई सामग्री खरीदतें हैं उसी तरह से कुछ ही सामग्री जरूरत मंद बच्चों के लिए खरीदें और अपने आस-पास के जरूरत मंद बच्चों की मदद् करते हुए उनकी शिक्षा को आगे बढायें |
           यकीन मानिये ये सब ढेर सारी आवश्यक स्टेशनरी आइटम कॉपी,किताब, बैग आदि सामग्री
 जरूरत मंद बच्चों को देंगे तो आपको इतनी खुशी और आनन्द का अनुभव करेंगे जिसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते हैं | साथ ही वे सब बच्चे भी एक नए उत्साह के साथ स्कूल जांयेगे |
     "गौर करने वाली बात यह है कि हमारा यह छोटा सा प्रयास बच्चों के भविष्य को उज्जवल बना सकता है जिसके कर्णधार हम आप बन सकते हैं |"
         आप सब मित्र जन ऐसा करके अपना और अपने बच्चे का भविष्य उस उपर वाले से आशिर्वाद प्राप्त कर उज्जवल बनाने में भी मदद् कर सकते हैं |
     
        जय शिक्षक......जय भारत |

 साभार : भास्कर व आज का प्राइमरी का मास्टर

Post a Comment

0 Comments